221 परिवारों का स्वयं के आवास का सपना होगा साकार


शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 221 हितग्राहियों का स्वयं के आवास के सपने को साकार बनाने के लिए जिला पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत किय गए है।

जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप माकिन के द्वारा प्रदाय की गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2012-13 में इन्द्रा आवास योजना सामान्य के तहत खनियांधाना जनपद में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 118 हितग्राहियों, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के हितग्राहियों के 83 कुल 201 आवास स्वीकृत किए गए है।

इसी क्रम में वर्ष 2012-13 के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत खनियांधाना में अनुसूचित जाति एवं जनसूचित जनजाति के लिए 20 आवास स्वीकृत किए गए है। म.प्र. जनभागीदारी योजना के अंतर्गत हैण्डपंप से बादामी हरिजन के खेत तक ग्राम पंचायत देवरीकलां जनपद पोहरी में 5 लाख रूपयें की कुल राशि का खरंजा निर्माण स्वीकृत किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत कृष्ण गंज पोहरी में बाउंड्रीवॉल निर्माण आंगवाडी केन्द्र हरिजन वस्ती खादी भण्डार लागत 4 लाख 30 हजार रूपयें की स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट