इंदौर [ NI 24 ] नगर निगम कमिश्नर की गाडी से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया । हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी । हादसे के वक्त कमिश्नर गाडी में मौजूद नहीं थे ।
हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित यशवंत क्लब रोड पर हुआ । पिप्लियाराव निवासी रुशाली चोहान एक इंश्योरेंस कम्पनी में काम करती है । रात के समय रुशाली अपनी गाडी से अपने घर जा रही थी तभी नगर निगम कमिश्नर राकेश सिंह की सरकारी गाडी ने रुशाली को अपनी चपेट में ले लिया । हादसे में रुशाली गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती गया है ।
हादसे के वक्त कमिश्नर गाडी में मौजूद नहीं थे । गाडी उनका ड्राइवर ओम चला रहा था मामले में तुकोगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।

