इंदौर [NI24]सावधान …यदि आप इंदौर आ रहे है और वो भी रात में , तो ज़रा सावधानी रखे ! इंदौर पहुँच कर ऑटो रिक्शा में बैठने से पहले सावधान हो जाइए ! क्योकि अपराधिक नगरी इंदौर में आप भी लूट सकते है ! जी हाँ इंदौर शहर के रिक्शा चालकों ने एक गिरोह बना रखा है ! जिसके चलते बाहर से आने वाले यात्रियों को वे अपना निशाना बनाते है और उन्हें लूट लेते है ! थोड़ी सी सावधानी आपको लूटने से बचा सकती है ! बस स्टेण्ड और रेलवे स्टेण्ड पर प्री पेड़ बूथ से ही रिक्शा में बैठे और सुरक्षित रहे !
इंदौर क्राइम ब्रांच ने रिक्शा चालक बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है ! गिरोह सवारियों को दुसरे रिक्शा चालकों से कम किराए में ले जाने का लालच देता था ! सवारी के रिक्शा में बैठते ही कुछ देर बाद गिरोह के दुसरे सदस्य भी सवारी बनकर बैठ जाते और रास्ते में सुनसान जगह पर पहुँचते ही चाक़ू अडाकर लूट लेते थे !
पिछले दिनों अंजड से इंदौर आई महिला कल्लोबाई पति जुम्मा राजमोहल्ला जाने के लिए सरवटे बस स्टैंड पर कड़ी थी ! एक रिक्शा चालक ने कम किराए में ले जाने के लिए तैयार हो गया ! महिला को ऑटो रिक्शा में बैठाकर रिक्शा सरवटे बस स्टैंड से कुछ दुरी पर ही पहुंची थी कि गिरोह के दुसरे साथी भी सवारी बनकर रिक्शा में बैठ गए ! हठी पाला होते हुए जब रिक्शा माणिकबाग़ ब्रिज पर पहुंचा तो रिक्शा चालक ने रिक्शा रोककर अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को चाक़ू अडाकर सोने का मंगलसूत्र , चांदी की पायजेब और नगदी चीन लिए और महिला को धक्का देकर रिक्शे से उतार दिया !
बाहर से आने वालें यात्रियों के साथ लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए एएसपी क्राइम ब्रांच मनोज राय और जीतेन्द्र सिंह ने निरीक्षक जेजी चौकसे के नेतृत्व में एक टीम बनाई ! टीम द्वारा जांच के दौरान चौकसे को जानकारी मिली कि खजराना के कुछ युवक ऐसी वारदातों को अंजाम देते है ! इस सुचना के आधार पर टीम ने प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी , विजय सिंह , आरक्षक राजभान , बशीर आदि के साथ कारवाई कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया ! पकडे गए बदमाश सिराज पिता मोहम्मद सईद [ 25 ] , निवासी सम्राट नगर खजराना , जब्बार उर्फ़ मुंडी पिता अब्दुल गफ्फार [ 27 ] निवासी मोमिनपुरा खजराना और वसीम पिता कादर अली निवासी मेमन कालोनी खजराना है !
गिरोह रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टेंड पर बाहर से आये यात्रियों और ख़ास कर अकेले आये यात्री को अपना निशाना बनाते थे ! पकडे गए बदमाश यात्रियों को कम किराए में ले जाने का लालच देकर रास्ते में लूटपाट करते थे !


यह खबर देश के अन्य हिस्सों से आने वाले यात्रियों को सावधान करने के लिए अच्छी है |