इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का आयोजन किया। यह आयोजन इंदौर के होल्कर साईंस कॉलेज में 5 जनवरी से 7 जनवरी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विस्तार केन्द्र इंदौर में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौधौगिकी परिषद् भोपाल के द्वारा विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोकव्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता को लेकर तीन दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में स्कूली छात्रों और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ जनसामान्य भी भागीदारी कर सकेंगे। इस मेले में स्कूली छात्र एवं कॉलेज के छात्र अपनी परियोजनाओं का भी प्रदर्शन करने के साथ-साथ लोगों को भी विज्ञान के प्रति जागरुक करेंगे।
इस मौके पर ए बी वी पी की जिला छात्र संघ अध्यक्षा वर्षा शर्मा ने बताया कि इस मेले का आयोजन मध्यप्रदेश शासन द्वारा हर वर्ष किया जाता है। जिसमें सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के साथ बाहर की कई संस्थाएं भी भाग लेती है। चूंकि होल्कर कॉलेज प्रदेश का सबसे बड़ा विज्ञान कॉलेज है इसीलिये इस मेले का आयोजन प्रतिवर्ष होल्कर कॉलेज में ही किया जाता है।

