इंदौर [ NI 24 ] पिछले 24 घंटे में सामूहिक बलात्कार, शादी के नाम पर धोखा और मकान मालिक पर दुष्कृत्य करने जैसे तीन मामले सामने आए है । दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है, जबकि एक अन्य मामले में पुलिस जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बलात्कार का पहला मामला खजराना थाना क्षेत्र का है । जहां मंगलवार रात एक अधेड़ महिला को किराए का मकान दिलाने के बहाने से दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया । महिला ने पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है कि वो खजराना इलाके में अपने लिए किराए का मकान ढूंढ रही है । इसी दौरान सोहराब और कादर नाम के दो आरोपियों ने मकान दिलाने के नाम पर उसे एक सुनसान जगह ले गए जहां सूने मकान में दोनों आरोपियों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया… महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
दूसरा मामला जिले के ग्रामीण इलाके खुडैल का है, जहां एक नाबालिग की उसके चचेरे भाई और ताईजी ने धोखे से शादी करा दी थी । पीडि़त युवती के मुताबिक महिना भर पहले उसकी ताई और चचेरे भाई उसे बहला फुसला कर अपने साथ गुना ले गई…और उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी प्रकाश नाम के युवक से करा दी । इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
इसी तरह पलासिया थाने पर अपने बुजूर्ग मकान मालिक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए दंपति अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुचें । पीडि़त महिला का आरोप था कि बुजूर्ग ने फ्लेट में घुस कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कृत्य किया…वहीं पुलिस हिरासत में आरोपी वृध्द खुद पर लगे आरोपों से इंकार करते हुए खुद के मेडिकल कराने की बात कह रहा है । इस मामले में रोचक बात यह भी है कि थाने पहुंचे फरियादी और आरोपी दोने ही आपस में रूपयों के लेनदेन और विवाद की बात कबूल रहे है जो कि मामले को संदिग्ध बना रहा है।
शहर में 24 घंटे के भीतर सामने आए तीन मामलों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े किए है । एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक अन्य मामले में तो शिकायतकर्ता की नियत पर ही सवाल उठ रहे है । ऐसे में पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।


Hindustaniyo ki mansikata hi kharab ho gai hai,,,,,,,