शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य है। केन्द्र की इन्द्रा आवास योजना के द्वारा जिले को आवास निर्माण के जो लक्ष्य प्राप्त होते है। वे आवश्यकता से बहुत कम होते है। इसके साथ ही उनमें गरीबी रेखा के नीचे होने की बाध्यता भी होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आवासहीन ग्रामीणों को जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 25 हजार रूपयें से कम है तथा जो एक हैक्टेयर भूमि से कम भूमि के मालिक है वे अपने परिवार के लिए एक छोटा सा मकान बनावा सकते है। जिसमें उन्हें 30 हजार रूपयें का अनुदान, 30 हजार रूपयें का ऋण तथा 10 हजार रूपयें हितग्राही को स्वयं श्रमदान अथवा धन के रूप में प्रदान करना होगा। इस योजना के अंतर्गत एक कमरा, किचिन, बरामदा और शौचालय का निर्माण हितग्राही को करना होता है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवस मिशन के अंतर्गत ऋण वितरण शिविर सम्पन्न
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के अंतर्गत जनपद पंचायत शिवपुरी के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में कलेक्टर श्री आर.के.जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप माकिन, अनुविभागीय राजस्व श्री डी.के.जैन, लीड बैंक अधिकारी श्री एन.के.पुरोहित, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री इकबाल हुसैन, रागनी त्रिवेदी, जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एन.के.नरवरिया के अलावा विभिन्न बैकों के बैंक प्रबंधक और बड़ी संख्या में ग्रामीण हितग्राही उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री आर.के. जैन ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों सभी की प्राथमिकता आम आदमी के जीवन स्तर को विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से ऊपर उठाने की है। समाज के सबसे अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान ही इन योजनाओं का अंतिम लक्ष्य है। शासकीय योजनाओं का वास्तवित लक्ष्य जनता को प्राप्त हो यही हमारा सतत प्रयास है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप माकिन ने कहा कि सन् 2010-11 में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन एक पायलेट प्राजेक्ट के रूप में प्रारंभ हुआ था। जिसमें शिवपुरी के पोहरी जनपद के दुलहारा ग्राम और बदरवास जनपद के अगर्रा सालोन ग्राम को शामिल किया गया था। 2012-13 में जिले को 4 हजार 88 ग्रामीण आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें 4 हजार 984 हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर बैंकों में प्रस्तुत किए गए। 1 हजार 619 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत कर वितरण कर दिया गया है तथा 2 हजार 341 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरवरियो ने बताया कि जनपद पंचायत शिवपुरी को 1 हजार लक्ष्य के विरूद्ध 1 हजार 331 प्रकरण बैकों में प्रस्तुत किए गए, 424 में ऋण वितरण किया जा चुका है व 639 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए है। इस शिविर में 157 हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत ऋण अनुदान राशि का भुगतान किया गया व 151 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर के अंत में धन्यावाद ज्ञापन एसडीएम शिवपुरी श्री डी.के.जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण अपेक्षित के द्वारा किया गया।

