शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) नगर परिषद नरवर के निर्वाचन के शांतिपूर्ण व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्धेश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.के.जैन द्वारा 2 जोनल अधिकारी व सैक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है।
श्री जैन ने कहा कि नगर परिषद नरवर के 25 मतदान केन्दों को 2 जोन क्षेत्र में बांटा गया है। जिसके लिए जोनल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जोन क्रमांक एक के लिए श्री एच.एस.शर्मा, सहायक यंत्री आर.वी.सिंह करैरा को 12 केन्द्रों का तथा श्री डी.के.ढौडी सहायक यंत्री को जोन क्रमांक 2 का प्रभार सौपा गया है। इस जोन में 13 केन्द्र है तथा श्री पी.के.माथुर मैनेजर मत्स्य महासंघ को रिजर्व जोन अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार एल.के.मिश्रा तहसीलदार को जोन क्रमांक 1 का सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा सतीश वर्मा तहसील करैरा को जोन क्रमांक 2 का सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

