राहुल गाँधी सितम्बर माह में ही मध्य प्रदेश आयेंगे

भोपाल [ NI 24 ] कांग्रेस की नजर में भविष्य के वज़ीरे आज़म सितम्बर माह में ही मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ सकते हैं। उक्ताशय के संकेत प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने दिए हैं। राहुल की प्रस्तावित एमपी यात्रा के संभावित जिले शहडोल, धार, जबलपुर और होशंगाबाद हैं, जिनमें से एक स्थान पर राहुल गांधी द्वारा युवाओं और आदिवासियों से रूबरू हो सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा लगभग तय है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से खफा राहुल गांधी की टीम ने अपने एमपी प्रवास के बारे में पीसीसी चीफ कांति लाल भूरिया को अभी तक कोई सूचना नहीं दी है।

सूत्रों ने बताया कि इस बार भी दिल्ली में जब राहुल गांधी के दौरों को अंतिम रूप दिया जा रहा था, तब मध्य प्रदेश दौरे की जैसे ही बात आई, वैसे ही राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के उक्त क्षत्रप का बाकायदा नाम लेते हुए यह निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर उक्त नेता को मंच पर स्थान नहीं मिलना चाहिए। इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश के एक अन्य क्षत्रप जो सूबाई राजनीति में ‘मनराखनलाल‘ के नाम से जाने जाते हैं और उक्त नेता के साथ ही साथ स्व.अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह के अनुयायी रहे हैं को इस बार मंच पर स्थान दिए जाने पर उन्होंने सहमति अवश्य प्रदान कर दी।

उधर, सूत्रों ने यह भी संकेत दिए कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश के नेहरू गांधी परिवार के एक वरिष्ठ नेता से इस कदर खफा हैं कि वे अपने एमपी प्रवास के दरम्यान उक्त नेता को अपने साथ मंच पर नहीं देखना चाहते हैं। राहुल के करीबी सूत्र का दावा है कि अपनी एमपी यात्रा के दौरान राहुल उक्त नेता को दूर रखने की हिदायत पहले ही दे दिया करते हैं।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट