भोपाल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकडाया

भोपाल [ NI 24 ] पुलिस ने भोपाल के कोहेफिजा इलाके में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर 5 युवतियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक काफी समय से कोहेफिजा कॉलोनी में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। ऐसे में पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा, तो वहां पर 5 लड़कियां और 4 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। जानकारी मिली है कि उस मकान को नेहा सिंह नाम की एक युवती ने किराए पर लिया था। गिरफ्तार लड़कियों में नेहा भी शामिल है। बाकी की सभी लड़कियां भोपाल से बाहर की रहने वाली हैं।

पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि नेहा सिंह ने उन्हें बहला-फुसलाकर बुलाया था और यहां लाकर इस धंधे में धकेल दिया था। उन्हें प्रति ग्राहक  डेढ़ हजार रुपये मिलते थे, जबकि नेहा 2 से लेकर 10 हजार रुपये वसूला करती थी। एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने देर रात पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज करके 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है !

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट