शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास ऋण योजना के अंतर्गत द्धित्तीय मेला 5 जनवरी को जनपद पंचायत शिवपुरी में आयोजित किया जावेगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री एन.एस.नरवरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के अंतर्गत मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैंकर्स को भी आमंत्रित किया गया है।

