शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) अमोला थानान्तर्गत आने वाले ग्राम कोटा नारही में तीन कामांध युवकों ने एक 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप कर डाला। मानवता को झकझोर देने वाली यह वारदात उस समय अंजाम दी गई जब युवती मंदिर पर दर्शन करने जा रही थी। युवती को अकेला देखकर अनिल, अवधेश और नवल लोधी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बुरी तरह मनमानी कर डाली।
गैंगरेप के बाद पीडि़त युवती ने बलात्कारियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट लिखा दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बलात्कारियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। घटना से इलाके में रोष की स्थिति देखी गई है।

