धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद में दो किलोमीटर दूर महेश्वर मार्ग स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हॉस्टल के नजदीक सोमवार रात करीब आठ बजे एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला इंदौर निवासी है। वह मंडलेश्वर कोर्ट गई थी। वहीं पर पति के तीन परिचित मिल गए और उनके साथ कार से इंदौर रवाना हुई। रास्ते में धामनोद के निकट तीनों ने रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के नाम रूपसिंह व उसका भाई सूरजसिंह निवासी खरगोन व मुकेश निवासी जूझाखेड़ी थाना बड़वाह हैं। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सोमवार सुबह इंदौर से मंडलेश्वर कोर्ट गई थी। वहां तीनों आरोपी उसे मिले, जिन्हें वह जानती थी। तीन दिन पूर्व [खरगोन] में एक रेत की खदान पर पति के साथ ये तीनों आए थे। आरोपियों के कहने पर वह उनके साथ चलने को तैयार हो गई। धामनोद से कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने कार रोक दी। उसे मैदान में ले गए, जहां रिवॉल्वर दिखाकर तीनों ने दुष्कर्म किया। बाद में धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार व रिवॉल्वर पुलिस को नहीं मिल पाई है।

