मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर बरकरार है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद ठंड ठिठुरन बनाए रखने वाली है। बुधवार को राज्य में सबसे ठंडा स्थान दतिया रहा, जहां 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां धुंध-कोहरा आवागमन को प्रभावित करने वाला है।
भोपाल में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसी तरह इंदौर का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री व न्यूनतम 5.9 डिग्री और जबलपुर में अधिकतम तापमान 26.2 व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को घना कोहरा रहा और शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी। उत्तर प्रदेश में शीतलहर से बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई है तो कश्मीर घाटी में पारा शून्य से काफी नीचे चला गया है। वहीं कोहरे की वजह से रेल परिवहन प्रभावित हुआ है।

