मतदान में अमिट स्याही के स्थान पर मार्कर पेन उपयोग के निर्देश

शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2012-13 में मतदाताओं की तर्जनी उंगली पर लगाई जाने वाली अमिट स्याही के स्थान पर मार्कर पेन का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.के.जैन ने सभी पीठासीन अधिकारियों को राज्य निर्वाचन के निर्देशानुसार अमिट स्याही के स्थान पर मार्कर पेन का उपयोग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी मार्कर पेन से स्याही व नाखून के मूल और त्वचा की कोर पर फैला कर लगावें।

आयोग द्वारा उक्त नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2012-13 में अमिट स्याही के स्थान पर मार्कर पेन उपयोग मतदाताओं की पहचान हेतु किये जाने का निर्णय लिया गया है। अमिट स्याही के स्थान पर मार्कर पेन जो आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये 01 नग के मान से जिले को उपलब्ध कराया जाएगा, इसका उपयोग उक्त नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2012-12 में किया जाए।

अमिट स्याही का निशान लगाए जाने संबंधी शेष निर्देश यथावत् मार्कर पेन के उपयोग में लागू रहेंगे।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट