शिवपुरी ( अजय दण्डौतिया ) बदरवास मण्डी में डायरेक्टर के पद पर निर्वाचित होते ही ऊधम सिंह धाकड ने अपने अन्य धाकड साथियों के साथ आदिवासियों की बुरी कुटाई दे डाली है। सत्ता के मद में बुरी तरह चूर ऊधम सिंह धाकड, हरनाम सिंह धाकड, चिन्टू धाकड, संतोष धाकड निवासी हस्तनापुर के खिलाफ परगोबाई आदिवासी निवासी झूलना की रिपोर्ट पर हरिजन एक्ट और मारपीट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बदरवास मण्डी में अध्यक्ष पद की लालसा भी मण्डी डायरेक्टर ऊधम सिंह धाकड ने कथित तौर पर पाल रखी है। सबदूर खबर है कि डायरेक्टर बनने के बाद ऊधम सिंह के द्वारा दम से किया गया आदिवासियों का दमन उनके सत्ता के मद में चूर हो जाने का ही नतीजा है। मण्डी अध्यक्ष के कथित उम्मीदवार पर हरिजन एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

