शिवपुरी ( अजय दण्डौतिया ) नगर पिछोर के कालीमाता मंदिर के समीप तीन अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर कट्टे की नोक पर नगदी सहित जेवरात की लूट कर नगर में सनसनी फैला दी। जानकारी मुताविक मुन्नालाल पुत्र हरीलाल विश्वकर्मा निवासी काली माता मंदिर के पास विगत रात्री लगभग 2-3 बजे के बीच अपने परिवार सहित घर में सौ रहा था कि घर की छत से तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के अंदर प्रवेश कर इस लूट का अंजाम दिया जिनमें से दो बदमाश अपने मुँह पर मफलर एवं एक हरे रंगा का दुपट्टा बांधे हुऐ थे और उनके हाथ में देशी कट्टे थे, जिसकी दम पर बदमाशों ने घर के लोगों को धमका कर घर में रखे 35 हजार रूपये नगदी सहित सोने का मंगलसूत्र, हार एवं चार चूंडी कीमत लगभग दो लाख रूपये की लूट की।
विश्वकर्मा ने दी हुई जानकारी में बताया कि घर की पीछे की दीवार से छत पर से नीचे आये और जगा कर बोले की आपके साथ कौन कौन सो रहा है इतने में मेरा बालक आशीष उम्र 17 वर्ष जाग गया और हम दोना पर कट्टा अड़ा दिया आशीष के विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी हम लोग घवरा गये और हमसे घर में रखे नगदी व जेवरात मांगने लगे पत्नी श्रीमती सूरज पत्नी मुन्नालाल विश्वकर्मा ने अपने सारे जेवरात उन्हें सौंप दिये इसके बाद भी घर में और पैसों की मांग की तो मैने उन्हें गुमराह कर कहा कि मारूती में पैसे रखे है मै पैसे लेने के वहाने मारूति में से रखी हॉकी उठाकर लाया इस पर बदमाश ओर बोखला गये ओर उन्होंने आशीष पर एक फायर किया जो कि आशीष ने अपने बचाव में बदमाश के हाथ ऊपर कर दिये ,फायर ऊपर की ओर चल गया हमें डराने के उद्देश्य से दूसरे बदमाश ने एक ओर फायर झोंक दिया तथा बदमाशों ने मेरी पत्नि के हाथ में भी डंडे से वार किया जिससे उनके हाथ में चोट आ गई घटना मे भागते समय बदमाश एक कट्टा एक हरे रंग का मफलर,एक कत्थई कलर का मफलर छोड गये ।
इस सम्पूर्ण घटनाक्रम के बाद वह छत के मार्ग से लगभग 12 फुट नीची दीवार को लांग कर चम्पत हो गये। जब बदमाश मेरे घर के अन्दर थे उस बीच पुलिस की गस्त वाहन मुख्य द्वारा से निकला किन्तु हम दोनों बाप-बेटे की कनपटी पर कट्टा लगा होने से हम कुछ न कर सके जब घर से बदमाश गये तो मैने मोहल्ले बालों एवं पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर आई किन्तु जब तक बहुत देर हो चुकी थी। अल सुबह पुलिस का खोजी कुत्तामौके पर पहुचा लेकिन वह भी पुलिस को चोरों तक पहुचाने में नाकामयाव रहा बार्ड क्रं. 14 में स्थित एक फार्म हाऊस में धुसने के बाद वहीं घूमता रहा। पुलिस ने मुन्ना लाल विश्कर्मा की रिपोर्ट पर अपराध क्रं.466/12 धारा 394,397, 11/13 एम.पी.डी.के एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी !

