मध्य प्रदेश में बारिश का कहर

इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश के देवास, खरगोन और रतलाम शहर में मुसालाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया ! बादल ऐसे बरसे मानो फट पड़े हों। कुछ ही समय में सड़कों पर घुटने-घुटने पानी भर गया। देवास में 10 कॉलोनियों में पानी भर गया। पिछले दिनों हुई बारिश से चौरल नदी में छ लोग पानी में बह गए थे ! जिनमे से पांच लोगों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया था ! वही एक योगेश नामक युवक का अभी तक कोई पता नही चला है ! रतलाम में अंधेरा छाने से दिन में रात जैसा नजारा हो गया। अंचल में अन्य स्थान भी लगातार बारिश से तरबतर रहे।

उज्जैन में डेढ़ घंटे में पौन इंच बारिश हुई। महू और सांवेर में 1-1 इंच पानी गिरा। आलीराजपुर और झाबुआ में भी घंटेभर तक झमाझम बारिश होती रही ! सांवेर में बारिश से खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचने लगा है। इंदौर शहर में दोपहर 3 बजे बादलों की गरज के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बाद में बूंदाबांदी होती रही। हालांकि दुसरे शहरों की अपेक्षा यहाँ मात्र 8.4 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई। इसे मिलाकर शहर में अभी तक 25.87 इंच बारिश हो चुकी है।

गुजरात में ऊपरी हवा में एक चक्रवात बना है। इससे बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दो दिन बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में भी नया सिस्टम बन चुका है। इसे मप्र तक आने में कम से कम तीन दिन लगेंगे। अगले 4 8 घंटों में पश्चिमी मप्र में जोरदार बारिश की संम्भावना बताई जा रही है !

 

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट