शिवपुरी (अजय दण्डौतिया)। नरवर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्याशी घोषित किए गए करीम मोहम्मद कुर्रेशी ने पार्टी का मैण्डेड वापिस कर दिया है। प्रत्याशी घोषणा के बाद मैण्डेड वापिस करने का निर्णय उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से मिले समर्थन के बाद किया है। वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी करीम मोहम्मद कुर्रेशी के फूल फेंककर हाथी की सवारी करने के निर्णय ने भाजपाईयों को सनाके की स्थिति में ला खड़ा किया है।
संवाददाता संतोष पाठक ने बताया कि वार्ड प्रत्याशी करीम मोहम्मद ने पार्टी मैण्डेड वापिस कर भाजपा को वाय-वाय कहने का जो अंदाज अपनाया है उससे भाजपा की बुरी स्थिति हो गई है।

