शिवपुरी (मोनू चतुर्वेदी)। कृषि उपज मण्डी बदरवास में डायरेक्टरों के चुने जाने के बाद अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो भाजपा से मण्डी अध्यक्ष के लिए धाकड का नाम सबसे आगे चल रहा है वहीं कांग्रेस से लालू रघुवंशी का नाम केपी सिंह खेमे से पूरी दम के साथ सामने आ रहा है। मण्डी में उपाध्यक्ष के लिए शीलवीर यादव का नाम दम से सामने आ रहा है। चर्चाओं के अनुसार श्री यादव के पास लगभग दो डायरेक्टर उनके खेमे में हैं। वहीं सुनील यादव के पास भी एक डायरेक्टर है।
कृषि उपज मण्डी समिति बदरवास में चल रही तनातनी
चुनावी चर्चाओं के अनुसार प्रत्येक डायरेक्टर अपने समर्थन के लिए खुली मांग कर रहा है। केपी सिंह की अहम भूमिका बदरवास मण्डी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए मानी जा रही है। दूसरी तरफ देवेन्द्र जैन विधायक कोलारस अपनी दमदारी अपने प्रत्याशी पर लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि देवेन्द्र जैन के पास चर्चाओं के अनुसार लगभग 6 डायरेक्टर उनके पाले में बताए जा रहे हैं जिससे उनके
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शीलवीर यादव की उपाध्यक्षी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं अध्यक्ष के लिए ऊधम सिंह धाकड का नाम लगभग तय हो गया है। ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि कुछ डायरेक्टर भूमिगत कर दिए गए हैं जिससे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने उम्मीदवारी दम के साथ प्रस्तुत कर सकें।

