लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने ली भाजपा की सदस्यता

शिवपुरी (विनय धौलपुरिया)। नरवर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने आज जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा संगठन मंत्री-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रणवीर रावत और पार्टी विधायकों-नेताओं की उपस्थिति में पार्टी सदस्यता ग्रहण करने वाले

लक्ष्मीनारायण गुप्ता का भाजपा में तहे दिल से स्वागत किया गया। उनकी सदस्यता ग्रहण करने की खबरें पिछले कई दिनों से राजनैतिक गलियारों में जोर पकड़ रही थीं। नरवर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी यह खबर पुरजोर थी कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। लक्ष्मीनारायण गुप्ता के भाजपा प्रवेश को रोकने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रयास किए जाने की खबर थी लेकिन यह प्रयास परिणाम मूलक साबित नहीं हुए और ऐन चुनाव के समय पर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने

भाजपा का झण्डा पकड़कर कांग्रेसियों की चुनावी मुश्किलें बढ़ा डालीं वहीं भाजपा को टाटा कहकर डॉ. मनोज महेश्वरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर अपना एक मात्र नाम पीसीसी तक भिजवाने में सफलता पा ली है। संभावना है कि  अब नरवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के बीच कांटे की टक्कर भाजपा प्रत्याशी जिनेन्द्र जैन बल्लो और संभावित तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मनोज महेश्वरी के बीच होगी। इस चुनाव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण की भूमिका उल्लेखनीय साबित हो सकती है।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट