शिवपुरी ( विनय धौलपुरिया ) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों के आब्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामसिंह यादव द्वारा प्राप्त निर्देशों के पालन में जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा कांग्रेस सेवा दल के कार्यालय गौतम विहार पर कांग्रेस का 128 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा कांग्रेस के ध्वज को भी सलामी दी गई।
जन चेतना अभियान के अन्तर्गत शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गणेशीलाल जैन, पुर्व जिला काग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, हरीबल्लभ शुक्ला,, रामकुमार शर्मा, महेश श्री वास्तव, संजय साखला, मुकेश जैन, ने वार्ड के समस्त सक्रीय कार्यकर्ताओं शिवलाल कुशवाह,सब्बीर खांन, सेकइस्तियाक खांन, अपसर खांन, आनंद कुशवाह, प्रशांत शर्मा, गोविन्द प्रजापति, आनंद गुप्ता, जाकिर हुसैन, इमरान खांन, सोनू कुशवाह, मनोज गुप्ता, पवन शिवहरे, प्रदुम्न वर्मा, मुस्ताक खांन, ब्रजमोहन फोंजी, आजाद खान, जावेद कुर्रेशी, महमूद खान, मनोज शर्मा, रिंकेश कुशवाह, धनीराम कुशवाह, इकवाल सेख, निर्मल जैन, कालूराम शिवहरे, हमीद खान, अशोक त्यागी, दिनेश सेन,सरदारसिंह रावत, बंसत कुशवाह, आदि का पुश्प माला पहनाकर सम्मान किया।
कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह द्वारा उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों का माल्यार्णप एवं श्रीफल द्वारा स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुये शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल ने अपने उदबोधन में कहा कि वड़े दुरूख की बात है कि हमारे लोकप्रिय सांसद श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास के लिये जिले में धन राशि लेकर आते है लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा उस राशि का बंदरवांट कर पलीता लगा दिया जाता है।

