समाजसेवी बल्लू भैया ने किया पानी की टंकी का भूमिपूजन

शिवपुरी ( विनय धौलपुरिया ) शहर के बड़ौदी से बड़ा गांव को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दूधियों व सीमा सुरक्षा बल के जवानों का आवागमन होता है साथ ही अन्य ग्रामवासी भी यहां से होकर अन्य मार्गों को पहुंचते है। ऐसे में यहां पिछले लंबे समय से सड़क मार्ग की व्यवस्था तो हो गई लेकिन लगभग 2 से 5 किमी तक के इस पूरे मार्ग में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था ना हो पाने के कारण नागरिकों को  काफी संघर्ष करने के बाद बड़ौदी अथवा बड़ा गांव पहुंचकर ही पानी मिल पाता था ऐसे में आमजन की इस विकराल समस्या के बारे में जब शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं बीड़ी नं.72 परिवार के संचालक त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल उर्फ बल्लू भैया को जानकारी लगी तो उन्होनें स्वविवेक से निर्णय लेते हुए आमजन की इस पीड़ा को दूर करने का प्रण किया और इसका परिणाम यह हुआ कि गत दिवस समाजसेवी बल्लू भैया, राजेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से बड़ौदी व बड़ागांव के मुख्य सड़क मार्ग के बीचों बीच एक टंकी बनाए जाने को लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भूमिपूजन समारोह में राजस्थान से प्रधारी प्रख्यात श्रीरामकथा एवं श्रीमद् भागवत कथा वाचक साध्वी कृष्णेश्वरी एवं गोपालेश्वरी द्वारा संपन्न कराया गया। यहां सीआरपीएफ कैंप के नजदीक बनने वाली इस टंकी से ना केवल आजन को पीने का पर्याप्त पानी मिलेगा बल्कि अन्य राहगीरों व जानवरों के लिए भी यहां हौदी बनाकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। यहां जिस स्थान पर यह टंकी बनाई जा रही है उसी के समीप एक कृषक का फार्म हाउस है जो प्रतिदिन इस निर्मित होने वाली टंकी में पर्याप्त पानी भरकर आमजन को उपलब्ध करा सकेंगें। बल्लू भैया के इस अनूठे कार्य की स्थानीय बड़ागांव, बड़ौदी व सीआरपीएफ के जवानों सहित अन्य लोगों ने प्रशंसा व्यक्त कर टंकी निर्माण के लिए आभार ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट