अवैध उत्खनन : 7 ट्रेक्टर-एक डम्फर जप्त

शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस और माइनिंग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात ट्रेक्टर ट्राली और एक डम्फर को अपनी कार्रवाई की जद में ले लिया है। ट्रेक्टर-ट्राली और डम्फर में रेत भरी हुई थी। माइनिंग विभाग को इनके पास रेत की रायल्टी भी नहीं मिली और न ही इनके व्यवसायिक उपयोग के पंजीयन मिले।

मिली जानकारी के अनुसार झांसी फारेस्ट नाके पर अवैध रेत के परिवहन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उपरोक्त वाहनों को अपनी जांच की जद में ले लिया और माइनिंग विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची माइनिंग विभाग की टीम ने रेत से भरे 7 ट्रेक्टर-ट्राली और एक डम्फर को अपने कब्जे में लेकर उन्हें हरिजन थाने में खड़ा करा दिया। माइनिंग विभाग वाहन मालिकों से जरूरी दस्तावेजों की मांग कर रहा है।

समाचार लिखे जाने तक किसी भी वाहन मालिक ने कागज उपलब्ध नहीं कराए हैं। बताया जाता है कि खनिज परिवहन के लिए विभाग में बाकायदा पंजीयन होता है। पकड़े गए वाहनों पर उपरोक्त पंजीयन भी नहीं मिला है। उपरोक्त कार्रवाई के संदर्भ में खनिज विभाग के अधिकारी तिवारी ने बताया कि उनका विभाग 80 वाहनों का पंजीयन कर चुका है, बिना पंजीयन और रायल्टी के बगैर रेत का परिवहन करना अपराध है। इन पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुर्माने की कार्रवाई जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट