इंदौर [ NI24 ] इंदौर में पिछले कुछ दिनों से MPCA चुनाव को लेकर चल रही कवायत को उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज हरी झंडी दिखाते हुए MPCA का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी ! कैलाश विजयवर्गीय का कहना है की सदस्यों के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है !
MPCA के चुनाव के लिए इस बात के कयास तो काफी पहले लगने शुरू हो गए थे की अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय के बीच होगी,. लेकिन विजयवर्गीय अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं कर रहे थे, दरअसल विजयवर्गीय खेमा इस बात के प्रति आश्वस्त होना चाहता था की पिछली बार की तरह उन्हें इस बार भी हार का मुह नहीं देखना पड़े. कई माह पहले से लगातार सदस्यों को अपने पक्ष मे करने में जुटा विजयवर्गीय खेमे को शायद अब ये भरोसा हो गया है की उनकी मेहनत रंग दिखाएगी, इसी वजह से विजयवर्गीय ने चुनाव के दो सप्ताह पहले इस बात की घोषणा कर दी की वो MPCA चुनाव लड़ रहे है !
कैलाश विजयवर्गीय का कहना है की सदस्यों के कहने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है, वहीँ बीस सदस्यों की सदस्यता शुन्य होने के बाद सदस्यों के आक्रोश और चुनाव में नुकसान के स्वर पर विजयवर्गीय ने तर्क दिया कि सिंघिया खेमे ने गलत तरीके से कुछ लोगों को सदस्य बनवाया था, उन्होंने कहा की कुछ सदस्यों के रूठे रहने से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, विजयवर्गीय ने कहा की वो अपने जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है !
अब सबकी निगाहे 26 अगस्त को होने वाले MPCA चुनाव पर टिकी है | जिसमे प्रदेश के दो दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गी और ज्योतिरादित्य सिधिया के बीच मुकाबला होगा | ये तो अब 26 अगस्त को ही तय होगा की MPCA का नया अध्यक्ष कौन बनेगा | लेकिन ये जरुर तय है की मुकाबला रोचक होगा |

