” मेरे पापा को छोड़ दो …….प्लीज़ ? “

इंदौर [ NI24 ] इंदौर के एतिहासिक रीगल चौराहे पर फहराए जाने वाले भारतीय मानक स्तर का देश का सबसे बड़े तिरंगे की डोर इस बार होगी पाकिस्तान की जेल में 22 सालों से कैद सरबजीत सिंग की बहन दलबीर कौर और उनकी बेटी स्वप्नदीप कोर के हाथों में , इसके साथ ही इंदौर से उठेगी सरबजीत की रिहाई की आवाज जो एक लाख हस्ताक्षर के साथ सरहद पार पाकिस्तान पहुचेगी,  इसी गुहार के साथ देश का सबसे बड़ा तिरंगा लहराएगी दलबीर कौर,और सरबजीत सिंग की बेटी स्वप्नदीप ! सरबजीत की रिहाई के लिए ना सिर्फ जरदारी से बल्कि सोनिया गाँधी ,मनमोहन सिंग के साथ सारे हिंदुस्तान और पाकिस्तान के आवाम से लगाएगी गुहार कि सरबजीत को लौटा दो !

इंदौर के एतिहासिक रीगल चौराहे पर पिछले चार सालों से देश का सबसे बड़ा तिरंगा 14×21 फिट  का फहराया जाता है जिसकी डोर ऐशी शख्शियत को सोंपी जाती है जिसने अदम्य साहस का परिचय दिया हो ! पिछले साल भी रीगल चौराहे पर होशंगाबाद की सरस्वती देवी ने इस एतिहासिक तिरंगे को फहराया था !  इस बार अपना समूह तिरंगा अभियान समिति ने इस विशाल तिरंगे के ध्वजारोहण के लिए सरबजीत सिंग की बहन और बेटी को चुना जो अपने भाई और पिता की ना सिर्फ 22  साल से बाट जोह रहे है बल्कि उसे पाकिस्तान की कैद से आजाद कराने सरहदों पर बरसों से  एडियाँ रगड़ रहे है इस पूरे आयोजन में शामिल होने वाले इन्दोरी सरबजीत की रिहाई के लिए अपने एक लाख  दस्तखतों का ज्ञापन पाकिस्तान भेजेंगे जिससे सरबजीत सिंग की रिहाई शुनिश्चित हो सके क्योकि ये आवाज एक बेटी की है जो कह रही है ” मेरे पापा को छोड़ दो …….प्लीज़ ? ”

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट