किन्नर की सल्फास खाने से मौत

इंदौर [ NI24 ] इंदौर से करीब २० किलोमीटर दूर बड़ा बेटमा क्षेत्र में रहने वाली एक किन्नर ने रविवार को दोपहर लगभग 12  बजे सल्फास खा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है, बताया जा रहा है की आपसी विवाद के चलते उसने जहर खाया है !

इंदौर के दुर्गा गुरु किन्नर ग्रुप की सदस्य भावना किन्नर निवासी रजा कोलोनी बड़ा बेटमा में अपने ड्रायवर राजेश के साथ रहती थी, उसका दो तीन दिन पहले राजेश के साथ झगडा हुआ था, जिसके चलते उसने आज सुबह सल्फास खा लिया ! भावना द्वारा जहर खाने की सूचना राजेश ने भावना की मुहबोली बेटी अंकिता के पति वासुदेव को दी, जिसके बाद भावना को गाडी से वासुदेव एम्.वाय. अस्पताल लाया, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ! मरने से पहले भावना ने अपना मकान और दूसरी प्रोपर्टी अपनी मुहबोली बेटी अंकिता के नाम कर दिया और अपने जमाई से बेटी की उचित देखभाल  करने की विनती की ! भावना के साथ रहने वाला ड्रायवर राजेश घटना के बाद से फरार है बेटमा पुलिस उसकी तलाश कर रही है ! पुलिस का कहना है कि राजेश के मिलने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट