इंदौर [ NI 24 ] जुनी इंदौर थाना क्षेत्र में गणेश विधा मंदिर स्कूल परिसर में पंद्रह वर्षीय बालक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई । लाश की पहचान राज बिजोरे निवासी जबरन कालोनी के रूप में हुई ।
घटना का पता आज सुबह उस वक्त चला जब रोज की तरह स्कुल के स्टाफ मेंबर और छात्र स्कूल पहुचे तो सभी खून से सनी लाश देखकर सन्न रह गए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और ऍफ़ एस एल की टीम मौके पर पहुची । मौके पर मृतक की पहचान राज बिजोरे निवासी जबरन कालोनी के रूप में हुई । मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे , संभवत पत्थरों से कुचलकर बालक की हत्या की गई है । इसके आलावा मृतक के शारीर पर चाकू के निशान भी मिले है ।
फिलहाल मृतक की हत्या किस इरादे से की गई यह साफ़ नहीं हो पाया है । लेकिन जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है उससे स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है । आखिर कुछ लोग स्कूल परिसर में कैसे घुस जाते है और हत्या कर चले जाते है।
वही मृतक के बारे में बताया जाता है की उसके माता और पिता का तलाक हो चूका है । मृतक की प्रवृत्ति आवारा किस्म की थी । सूत्रों के मुताबिक स्कूल परिसर में रात के समय जमकर शराब खोरी होती है । संभवत : यह घटना भी इसी कड़ी से जुडी हो सकती है । फिलहाल जुनी इंदौर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

