इंदौर [ NI 24 ] पिछले कई दिनों से इंदौर पुलिस रात में शराब पीकर वाहनों में तोड़ फोड़ और आगजनि जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में थी ! कल रात पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब शराब के नशे में लोगो के वाहनों में नुक्सान पहुचाने वाले तीन आरोपियों को हीरा नगर पुलिस ने गिफ्तार किया । आरोपियों ने कुछ दिनो पहले ही कबीट खेडी में कई वाहनों में तोड़ फोड़ की थी ।
हीरा नगर पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियों के नाम प्रिंस जात, दीपक गोखले और संजू गुर्जर है । हीरा नगर क्षेत्र के रहने वाले इन युवको ने पिछले सप्ताह कबीट खेडी में कई वाहनों में तोड़ फोड़ कर दी थी । इस तोड़फोड़ की थाने में शिकायत भी दर्ज हुई थी । हीरा नगर थाना प्रभारी जी आर गोलिया के अनुसार आरोपियों ने नशे की हालत में गाडियों में नुक्सान पहुचाया था ।

