सुने मकान से चोर लाखों का माल ले उड़े

इंदौर [ NI 24 ] चोरों ने एक बार फिर एक सुने मकान को निशाना  बनाते हुवे धाव बोलकर लाखों रूपए की लुट कर वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं चोरों ने पुरे घर को अस्त व्यस्त कर दिया और बच्चों के कपड़े तक चोरों ने नहीं छोडें इसके साथ ही चोर घर में रखी एक बाइक भी ले उड़े।

मामला लसुडिया थाना क्षेत्र की स्कीम 78 का है जहां रहने वाले रूद्र प्रताप सिंह मकान पर चोरों ने उस वक्त धावा बोल दिया जब रूद्र प्रताप अपने पुरे परिवार के साथ इंदौर से बाहर पारिवारिक कार्यक्रम में गये थे तभी चोरों ने रूद्र प्रताप के सुने मकान को अपना निशाना बनाते हुवे मकान का ताला तोड़कर घर के अन्दर घुस गये और पुरे घर का सामान अस्त व्यस्त कर घर में रखी 5 लाख रूपए की ज्वेलरी और बाइक ले उड़े इतना ही नहीं चोरों ने सूटकेस  में रखे बच्चों के कपड़ो तक को नहीं छोडा और उन्हे भी अपने साथ ले गये इतना ही नही चोरों ने रूद्र प्रताप के सुने मकान में चोरी तो की ही सही साथ ही चोरी का जश्न मनाते हुए  घर में रखे गाजर के हलवे को खाकर दावत भी मनाई ।

हांलाकि इस घटना को अंजाम देने बाद चोर रूद्र प्रताप की बाइक लेकर वहां से फरार होने लगे मगर रास्ते में ही बाइक खराब होने के कारण चोर बाइक को छोड़कर वहां से नो दो ग्यारह हो गए। इस घटना का पता रूद्रप्रताप को उस वक्त चला जब उनके पड़ोसी ने उनके घर का ताला टूटा  हुआ देखा तो उन्होने रूद्र प्रताप को इस बात की सुचना फोन पर दी। जिसके बाद इंदौर आकर जब रूद्र प्रताप ने अपने घर को देखा तो उनके होश फाक्ता हो गये और उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना के बाद रूद्र प्रताप सिंह मीडिया के सामने आने से बचते रहे ।

 

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट