इंदौर [ NI 24 ] ट्राफिक पुलिस द्वारा मंगलवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस आयोजन में मौजुद रहे वहीं सडक सुरक्षा सप्ताह में शहर के स्कूली बच्चों ने भी बढ चढकर हिस्सा लिया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत नुक्कड़ नाटक रैली के साथ शहर के रीगल चौराहे स्थित एसपी कार्यालय से की गई। सबसे पहले शहर के एस पी डां आशीष और ट्राफिक एएसपी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुंभारंभ किया । इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक किए और रैली निकाली साथ ही शहर की ट्राफिक वार्डन निर्मला पाठक का भी फूल देकर स्वागत कराया गया।
शहर एस पी ने अपने उदबोधन में कहा कि वह हर साल कुछ नया करने की कोशिश करते है। जिसमें हमारा उद्देश्य दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना होता है। साथ ही ट्राफिक नियमों का भी सख्ती से पालन करवाया जाए। शहर में हर दो दिन में कम से कम 3 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते है। जो द्वारा या किसी अन्य की लापहरवाही के कारण हादसों का शिकार होते है। इस मौके पर बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता भी की।

