इंदौर [ NI 24 ] पुराने विवाद के चलते चार से पांच लोगों ने जबरन कालोनी के मकान में महिलाओं से घुसकर मारपीट की और घर का सामान तोड़फोड कर दिया इसमें से बदमाशो ने दो महिलाओं को चाक़ू भी मार दिए।
मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाले इकबाल रिजवान, इमरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में ही रहने वाले एक परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया बदमाशो ने जब घर पर हमला कर उस वक्त घर में केवल महिलाएं थी जिनके साथ बदमाशो ने मारपीट करते हुवे घर में सामान की तोडफोड़ कर दी बदमाशो के इस हमले में रेशमा बानो और जुबेन नाम की महिलाए घायल हो गई ।
पुलिस ने इस घटना में बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिलाओं को उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में दाखिल कराया गया । बताया जाता है कि बदमाशो ने रेशमा व एक और महिला को चाक़ू मारकर घायल कर दिया है।

