इंदौर [NI 24 ] देविअहिल्या विश्वविद्यालय और एन टी पी सी फाउंडेशन संयुक्त रूप से नेत्रहीनों के लिए आई सी टी सेंटर खोलने की तैयारी में है। इस सेंटर में नेत्रहीन व्यक्तियों को तकनीकी शिक्षा दी जाएगी, जिससे वे कंप्यूटर सम्बन्धी काम आसानी से कर सकेंगे।
देविअहिल्या विश्वविद्यालय और एन टी सी पी सेंटर खोलने का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को शिक्षा देना है जो नेत्रहीन है और पड़कर निजी या शासकीय नौकरी करना चाहते है। इस सेंटर में एक सॉफ्टवेयर ( JAVA ) के जरिये इन नेत्रहीनों को शिक्षा दी जाएगी। जावा सॉफ्टवेर का उपयोग अभी तक सिर्फ अंग्रेजी में किया जा सकता था। पर अब इसका उपयोग हिंदी में भी किया जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से कंप्यूटर पर लिखे गए शब्दों और वाक्यों को सूना जा सकेगा। जिससे की नेत्रहीनों को किताबें पड़ने और लिखने में मदद मिलेगी।
वहीँ विश्वविद्यालय की एक प्रोफ़ेसर का कहना है की इस प्रकार के तकनीक साधानों से नेत्रहीनों को लिखने और पड़ने में मदद तो मिलेगी ही साथ ही उनका होंसला भी मजबूत होगा। उन्होनें कहा कि आई सी टी सेंटर देविअहिल्या विश्वविद्यालय और एन टी पी सी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा।

