इंदौर [ NI 24 ] एम् वाय अस्पताल से संदिग्ध हालत में भागे दो युवको को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया है । एम् वाय अस्पताल के सायकिल स्टेंड पर रात को दो युवको का स्टेंड संचालक से विवाद हो गया । विवाद के बाद दोनों युवक गाडी लेकर भागे । स्टेंड संचालक ने इसकी सुचना संयोगिता गंज पुलिस को दी तब पुलिस ने युवको की गाडी का पीछा किया और कृषि कालेज के पास उन्हें पकड़ा । पुलिस ने पहले दोनों की खबर ली और उसके बाद थाने ले गए ।
पकडे गए युवको के नाम पंकज और अंकित है । आरोपियों ने बताया की वे अपने एक दोस्त की खबर लेने के लिए एम् वाय गए थे और वापसी में स्टेंड संचालक से विवाद हो गया था पुलिस के आने पर वह डर गए थे इस वजह से वहा से भागे थे । पुलिस दोनों युवको से पूछताछ कर रही है ।

