इंदौर [ NI 24 ] नशे में धुत्त इनोवा सवारों ने एक ठेला चालक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे के बाद गुस्साए लोगो ने इनोवा में तोड़फोड़ कर दी । हादसा बुधवार रात मरीमाता चोराहे के पास हुआ ।
विशाल नगर निवासी जगप्रसाद अपनी ठेला गाडी लेकर घर जा रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार इनोवा गाडी ने उन्हें टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी की जगप्रसाद करीब तीस फिट तक घसीटते हुए चले गए ।
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ने इनोवा में तोड़फोड़ कर दी । गाडी में पांच युवक बैठे हुए थे बताया जा रहा है की सभी नशे में धुत्त थे । हादसे के बाद युवक गाडी छोड़कर भाग खड़े हुए । बाणगंगा पुलिस ने गाडी जब्त कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है ।

