इंदौर [ NI 24 ] एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजदुर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई । मामले में पुलिस ठेकेदार पर लापरवाही का मामला दर्ज करने की तैयारी में है ।
हादसा लसूडिया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा स्थित कासा ग्रीन टाउनशिप का है । यहा एक निर्माणाधीन इमारत में लखन परिहार नामक मजदुर काम कर रहा था तभी वह पांचवी मंजिल से नीचे आ गिरा, गिरने से लखन की मौके पर ही मौत हो गई ।
लखन मूल रूप से गुना का रहने वाला था । पुलिस ने लखन के शव को पोस्ट मार्टम के लिए एम् वाय अस्पताल भिजवाया है मामले में पुलिस जाँच कर रही है की किसकी गलती से लखन निचे गिरा है ।

