आजादी की शाम एक कार्यक्रम चिमनबाग मैदान पर आयोजित हुआ ! स्पोर्ट्स केयर ग्रुप लक्की वांडर्स द्वारा यहा आजादी का जश्न आजादी महोत्सव के नाम से मनाया गया ! कार्यक्रम में देश भक्ति के तराने गूंजे साथ ही डांस कम्पीटीशन का भी आयोजन हुआ ! यहा शहर की सांसद सुमित्रा महाजन और महापौर कृष्ण मुरारी मोघे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे ! कार्यक्रम में प्रस्तुती देने वाल़े कलाकरों को दोनों नेताओं ने भी सराहा !
वही इसी तरह का एक भव्य आयोजन वृन्दावन चोराहा किला मैदान पर भी हुआ ! यहा एक शाम राष्ट्र के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया था ! बालाजी फ्रेंड्स ग्रुप के इस प्रयास को कलाकारों के साथ ही विधायक जीतू जिराती ने भी सराहा ! कलाकारों के साथ विधायक जिराती ने ऐसा समा बंधा की लोग झूम उठे !
वही चंदन नगर चौराहे पर यूथ कांग्रेस ने कार्यक्रम का आयोजन किया था ! एक शाम शहीदों के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम बाकी जगह हुए कार्यक्रमों से जरा अलग थी ! दरअसल इसी क्षेत्र के रहने वाल़े नायक संदीप बोरिया मार्च में शाहिद हो गए थे ! संदीप का सोलह अगस्त यानी आज जन्मदिन है ! यहा आयोजको ने वीर संदीप को याद किया उन्होंने संदीप का जन्मदिन मनाया जिसमे केक संदीप की मासूम बेटी विधि से कटवाया ! इस समय माहोल इतना भावुक हो गया था की कुछ लोग तो रो पड़े थे !
वीर शाहिद को याद करते हुए यहा भी देश भक्ति के तराने गूंजे ! यहा यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी मजूद थे ! कुल मिलाकर देश भक्ति के कार्यक्रमों का जो सिलसिला सुबह से शुरू हुआ था वह देर रात तक चलता रहा !

