डाक्टर ने खुद को जहर का इंजेक्शन लगाया

इंदौर [ NI24 ] इंदौर के एम जी एम मेडिकल कालेज के एक डाक्टर ने खुद को जहर का इंजेक्शन लगाकर जान देने की कोशिश की है ! डाक्टर जे डी ए के प्रेसिडेंट भी है ! जुडा अध्यक्ष के इलाज के समय एक बार फिर एम वाय की बदहाल स्थिति सामने आई ! उनके साथियों को एम वाय के इलाज पर ही भरोसा नहीं था इस वजह से जुडा अध्यक्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए ! फिलहाल ये साफ़ नहीं हुआ है की डाक्टर ने ख़ुदकुशी का प्रयास क्यों किया !

इंदौर जूनियर डाक्टर के अध्यक्ष डाक्टर मनीष करोथिया को बुधवार शाम उनके साथी गम्भीर हालत में इलाज के लिए एम वाय अस्पताल लेकर पहुचे ! मूल रूप से धार के रहने वाल़े डाक्टर मनीष मेडिकल होस्टल में रहते है ! बुधवार शाम होस्टल में खाना खाने के बाद उन्होंने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया — डा मनीष के इस कदम की खबर मेडिकल छात्रों के बीच तेजी से फैली और कई डाक्टर एम वाय अस्पताल में जमा हो गए ! करीब चार घंटे तक डाक्टर मनीष का एम वाय में ही इलाज चला ! इसके बाद उनके परिवार के लोग और साथी डाक्टर उन्हें इलाज के लिए बाम्बे हास्पिटल ले गए !

दरअसल डा मनीष की हालत लगातार बिगड़ रही थी डा मनीष के साथी और एम वाय में ही पदस्थ डाक्टर्स को एम वाय अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओ पर भी भरोसा नहीं था इस वजह से डा मनीष को बाम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया ! डा मनीष की हालत नाजुक बनी हुई है ! सूत्रों के मुताबिक़ डा मनीष ने आत्महत्या का कदम प्रेम प्रसंग के चलते उठाया है ! मामले में किसी डाक्टर या अस्पताल के पदाधिकारी ने कोई बात नहीं की है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट