कांग्रेस भाजपा का रोजा इफ्तार

इंदौर [ NI 24 ] इंदौर रमजान ख़त्म होने को है और दोनों ही प्रमुख पार्टियाँ मुस्लिम वोटर्स को रिझाने में लग गई है ! इसी कड़ी में बुधवार को शहर में रोजा इफ्तार के दो बड़े आयोजन हुए ! एक कार्यक्रम जहा कांग्रेस के विधायक द्वारा करवाया गया वही दूसरा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष की ओर से था ! दोनों ही आयोजनों में पार्टियों के शहर के सभी नेता नजर आए वही रोजेदारो की भी काफी भीड़ उमड़ी !

रोजा इफ्तारी का एक आयोजन रंगून गार्डन में हुआ ! यहा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष नासिर खान ने रोजा इफ्तारी का आयोजन किया था ! दरअसल भाजपा के बड़े नेता लम्बे समय से ये चाह रहे है  कि मुस्लिम वोटर्स ज्यादा से ज्यादा भाजपा से जुड़े और इसके लिए वो इसी तरह के किसी आयोजन की फिराक में थे ! यही वजह रही की नासिर खान को ये जिम्मा दिया गया ! नासिर खान के आयोजन में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयो ने शिरकत की ! यहा उद्योग मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र हार्डिया , विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी सहित कई भाजपाई नजर आए ! आयोजन को नासिर खान ने जहा सफल बताया वही उद्योग मंत्री ने इस मौके पर मुस्लिम रंग में रंगकर रमजान की मुबारक बाद दी !

भाजपा द्वारा अगर आयोजन किया जाए तो कांग्रेस कैसे पीछे रह सकती थी !  कांग्रेसी विधायक सत्यनारायण पटेल ने रोजा इफ्तार का आयोजन विद्या सागर स्कूल में किया था ! कांग्रेस के इस आयोजन में शहर कांग्रेस अध्यश प्रमोद टंडन , विधायक अश्विन जोशी , तुलसी सिलावट , प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शेख अलीम , सहित कई  कांग्रेसी नेता नजर आए ! मुस्लिम रोजेदारो की जितनी तादाद भाजपा के कार्यक्रम में नजर आई कुछ वैसा ही नजारा यहा भी था ! रोजा खोलने के बाद यहा रोजेदारो ने नमाज़ भी अदा की ! कांग्रेसी नेताओं ने इस आयोजन को पार्टी का ही आयोजन बताया !

कुल मिलाकर दोनों ही पार्टियों ने रोजा इफ्तार को लेकर मुस्लिम वोटर्स को रिझाने की पूरी कोशिश की ! लेकिन यहा कोई ये तय नहीं कर पाया कि वोटर्स का रुझान किसकी ओर है क्योकि दोनों ही जगहों पर पर्याप्त भीड़ नजर आई !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट