इंदौर [ NI 24 ] विजय नगर चौराहे के पास तेज गति से जा रहे एक वैन चालक ने एक बाइक सवार को अपना शिकार बनाया। घटना के बाद वैन सवार मौके से भागा औऱ हड़बड़ाहट में उसने सुखलिया चौराहे के पास एक ओर बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। दो घटना को अंजाम दे चुके वैन सवार का लोगो ने जब तक पीछा करना शुरु कर दिया था। चश्मदीदों की माने तो हीरा नगर चौराहे पर वैन ने स्कूटी पर जा रही एक ओऱ महिला को भी टक्कर मारी, जिससे महिला की सिर पर गंभीर चोटे आई है। गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने महिला को नजदीक के ही अस्पताल में दाखिल करवाया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
लगातार तीन घटनाओ को अंजाम देने के बाद वैन चालक एमआर -10 की ओऱ भागा । टोल टैक्स नाके पर उसे कुछ देर रुकना पड़ा, तब तक मामले की सूचना बाणगंगा पुलिस को मिल चुकी थी । इस वैन चालक का घटना स्थल से कुछ लोग भी पीछा कर रहे थे। लिहाजा टोल नाके से कुछ दूरी पर वैन चालक दोनो औऱ से घिरा गया औऱ मौके पर वैन कार छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने कार जप्त कर ली है, हालांकि कार पर कोई नंबर ना होने से फिलहाल उसके चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

