इंदौर [ NI 24 ] इवेंट कंपनी के संचालक के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा ली। निर्भय सिंह ने खुद के ही अपहरण की फर्जी कहानी रची थी। नए साल के जश्न पर आयोजित डीजे पार्टी में करीब आठ लाख रूपए का नुकसान होने के अगले दिन ही उसने ये साजिश रची। निर्भय ने अपने ही परिजनों से 11 लाख रूपयों की फिरौती मांगी थी।
यूपी के सहारनपुर में रहने वाले निर्भय ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी । पुलिस को शिकायत मिलने के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने उसे इंदौर के ही बंगाली कॉलोनी से धरदबोचा । निर्भय सिंह ने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रचने के बाद दोस्तों की मदद से परिजनों से पांच लाख रूपये फिरौती मांगी थी । मंगलवार रात को फिरौती की ये राशि 11 लाख रूपयों तक पहुंच गई थी । इसके बाद परिजनों ने इंदौर में अपने रिश्तेदारों को सूचित किया और सुबह मामला पुलिस तक पहुंचा । इसके चंद घंटों बाद ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
दरअसल, निर्भय इवेंट बज नाम से एक इवेंट कंपनी का संचालन करता है । 31 दिसंबर की रात को उसने एक क्लब में डीजे पार्टी का काम अपने हाथों में लिया था । डीजे आर्टिस्ट के देरी से पहुंचने की वजह और कुछ संगठनों के नए साल के कार्यक्रमों का विरोध करने की वजह से सारा कार्यक्रम गड़बड़ा गया । निर्भय अपनी गलतियों की वजह से बड़ा नुकसान कर बैठा तो उसने खुद के अपहरण की फर्जी कहानी रच ली।
पुलिस ने तकनीकी पहलूओं के जरिए मामले की पड़ताल कर चंद घंटों के भीतर मामला सुलझा लिया । लेकिन बेटे की वजह से माता पिता को सैकड़ों किलोमीटर जो पीड़ा और परेशानी हुई होगी । उसे कोई महसूस नहीं कर सकता है । फिर भी मां और पिता का दिल ठहरा आज नहीं तो कल वो अपनी औलाद हो माफ कर ही देंगे । लेकिन क्या वो इससे सबक लेगा।

