इंदौर [ NI 24 ] मामला राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली नव विवाहिता महिला का है । कल महिला ने अपने ससुराल में फ़ासी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी । जिसमे उसने सोसाइट नोट में अपने ससुराल पक्ष की तारीफ करते हुए आत्म हत्या का जिम्मेदार खुद को बताया था और फ़ासी लगा ली थी ।
राजेंद्र नगर पुलिस ने सोसाइट नोट अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया था, लेकिन आज जब शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद लड़की के माता पिता शव लेने पहुचे और उसकी शव यात्रा लड़की के मायके बाणगंगा थाना क्षेत्र से निकाली गई जहा, लड़की पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगते हुए उन पर कारवाही की मांग करते हुए बाणगंगा थाने पर शव रख कर हंगामाँ कर दिया । जहा थाना प्रभारी ने वहा पहुच कर जांच करने की बात कही है ।
मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली एक नव विवाहिता महिला कविता पति सुरेश अहिरवार उम्र 20 वर्ष का है जिसने कल किसी कारणों के चलते अपने मायके से आकर ससुराल में फ़ासी लगा ली थी । जिसमे कविता ने एक सुसाईट नोट भी छोड़ा था जिसमे अपने ससुराल वालो की तारीफ़ करते हुए लिखा था की मेरे सास ससुर अच्छे है और मेरे जेसे माता पिता सभी को दे , पुलिस ने जप्त कर लिया था इस मामले में पुलिस का कहना था की कविता किसे के ऊपर आरोप नहीं लगाया था और कविता ने अपनी मर्जी से खुद खुशी की थी । लेकिन जब आज कविता की शव यात्रा उसके मायके से निकलना चालु हुई तो शव यात्रा सीधे बानगंगा थाने पहुची और वहा सड़क पर शव रख कर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया और कविता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है ।
कविता के परिजनों के मुताबिक़ कविता को शादी के बाद से ही परेशान किया जाता था और उस पर गरीबी के ताने दिए जाते थे । परिजनों ने आरोप लगाया है की कविता को पहले मारा गया है और उसे फंदे पर लटकाया गया है वही पति पर आरोप भी लगाया गया है की वो गाडी लाने की मांग भी करता था । वहा पहुचे बाणगंगा थाना प्रभारी ने परिजनों को जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों से चक्का जाम ख़त्म करवाया ।
जब परजनो को कारवाही का आश्वासन मिला तब उन्होंने वहा से अर्थी उठा कर शव यात्रा आगे बड़ाई और कड़े शब्दों में यहभी कहा की अगर कार्रवाई नहीं हुई वापस थाने का घेराव किया जाएगा ।

