इंदौर [ NI 24 ] लूट पाट करने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी चोर भी निकले | आरोपियों से पुलिस ने हथियारों के साथ ही चोरी का माल भी बरामद किया है | आरोपियों में एक की कई मामले में पुलिस कई महीनो से तलाश कर रही थी |
बाणगंगा पुलिस को गुरूवार रात सूचना मिली थी की सुखलिया के पास इंडस्ट्री क्षेत्र में कुछ बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे है | सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से अविनाश उर्फ़ छोटू , अंकित ,कालू और विजय को हिरासत में लिया | आरोपियों से पुलिस को चाकू और एक कट्टा मिला |
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता लगा की उनका एक साथी सोहन पुलिस को देखकर फरार हो गया था | आरोपियों ने बताया की लूटपाट के साथ ही वह चोरी की वारदाते भी करते थे | आरोपियों ने कई चोरिया कबुली | पुलिस को इनके कब्जे से दो केमरे , दो मोबाइल एक गाड़ी का पहिया और एक गाड़ी भी मिली है |
आरोपी चोरी का माल धनराज नाम के कबाड़ी को बेचते थे पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है | बाणगंगा सी एस पी राजेश डंडोतिया ने बताया की पकडाए आरोपियों में अविनाश उर्फ़ छोटू पर बाणगंगा में ही तीन मामले दर्ज थे जिनमे व फरार चल रहा था | जिसमे एक मामला महिला को जलाने का भी शामिल है |
वही पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है की ये अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके है |

