इंदौर [ NI 24 ] राजनितीक दुश्मनी के चलते देवास जिले के बागली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने बीजेपी से जुड़े नेता के बेटे को कल रात गोली मार दी, गोली लगने से घायल हुए युवको उपचार के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है !
देवास जिले के बागली के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र राठोर के बेटे पवन राठोर को कल रात बागली के ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रविजोत रिन ने गोली मार दी, गोली पवन की पीठ में लगी है… घटना उस वक्त हुई जब पवन रात को खाना खा कर घर से बाहर घुमने निकला था, उसी दौरान बाइक पर आये रविजोत और उसके साथी ने पवन को पीछे से गोली मार दी, हमला कर भाग रहे रविजोत को पवन ने पहचान लिया… गोली लगने से घायल हुए पवन को इंदौर स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचाया गया जहा उसकी पीठ से गोली निकली गयी… हमला कर हमलावर फरार हो गये, मामले की शिकायत बागली थाने में की गयी है और पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है !
राजनीतिक दुश्मनी के चलते हमला करना कोई नयी बात नहीं है, बताया जा रहा है की इन दोनों के बीच कही न कही राजनितिक वर्चस्व को लेकर तनातनी है, जिसके तहत ही पवन पर हमला किया गया है !

