इंदौर [ NI 24 ] कांग्रेस से जुड़े एक ही समाज के दो पक्षों के बीच रात को जमकर विवाद हुआ | विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट लिखी तो एक पक्ष के लोग नाराज हो गए और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया |
मामला परदेसीपुरा थाना क्षेत्र का है | यहा स्थित चोकसे धर्मशाला के पास विनोद चोकसे और उनका भाई महेश चोकसे राखी स्टील के नाम से दूकान संचालित करते है | चोकसे बंधुओ का एक कर्मचारी नरेंद्र शुक्रवार शाम लघुशंका के लिए धर्मशाला में चला गया | इस बात पर धर्मशाला के अध्यक्ष दीपक चोकसे ने आपत्ति ली | इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ | विवाद के चलते दीपक चोकसे ने अपने साथी बोनी के साथ मिलकर विनोद और महेश के साथ मारपीट कर दी | इस मारपीट की शिकायत चोकसे बंधुओ ने परदेसीपुरा थाने में की |
चोकसे बंधुओ की शिकायत के बाद आरोपी पक्ष भी थाने पहुचा और अपने साथ मारपीट की बात कहते हुए उसने भी थाने में शिकायत की | इस शिकायत की खबर जब विनोद पक्ष के लोगो को लगी तो वो प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के साथ थाने पहुचे और पुलिस पर गलत कारवाई का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे |

विनोद पक्ष के लोगो ने जब थाना घेरा तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष कारवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया और थाने से रवाना किया | मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है |