इंदौर [ NI 24 ] सिंघम बनी इंदौर पुलिस के गुंडा अभियान की एक बार फिर से पोल खुलती नजर आई है, हौंसला बुलंद बदमाशो ने पुलिस की कोलोनी में ही घुसकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर से लाखो रूपये नगदी और गहने चुरा लिए जबकि उनके आस-पास रहने वाले सभी लोग कही न कही पुलिस से जुड़े हुए है ! इंदौर के पल्हर नगर पुलिसकर्मियों की कोलोनी मानी जाती है, यहाँ रहने वाले ज्यादातर परिवार पुलिस की नौकरी से जुड़े हुए लेकिन कल रात बदमाशो ने इस कालोनी में पुलिस के घर ही धावा बोल दिया ! बदमाशों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर में रखे लाखों रूपये नगदी और गहनों पर साथ साफ़ कर दिया !
पल्हर नगर निवासी रिटायर्ड हवलदार रामचंद्र पाठक अपने बेटे से मिलने परिवार सहित नोएडा गए हुए है, इस बीच कल रात उनके मकान को सूना देख चोरो से उस पर धावा बोल दिया, शातिर चोरो ने उनके पड़ोसियों के घरो को बाहर से बंद कर ताले लगा दिए थे..और बड़े ही इत्मीनान के साथ वारदात को अंजाम दिया, घर में घुसे चोरो ने वहा रखी 6 अलमारियो के ताले तोड़कर लाखो रूपये नगदी और सोने चांदी के गहने चुरा लिए ..वही जाते जाते चोरो ने पड़ोस में रहने वाले सुनील अग्रवाल के घर का भी ताला तोड़ दिया था लेकिन वहा से कुछ नहीं ले जा पाए ! चोरी की सूचना पर फोरेंसिक साइंस लेब की टीम भी मौके पर पहुंची, फिलहाल एरोड्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश शुरू कर दी है !

