इंदौर [ NI 24 ] 20-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने पकिस्तान पर जो जीत दर्ज की उसका जश्न जोरदार तरीके से शहर में भी मना | क्रिकेट प्रेमी मेच ख़त्म होते ही राजवाडा पर जमा हो गए जहा उन्होंने मिठाइया बांटी ओर नाच गाकर जमकर आतिशबाजी कर भारत की जीत का स्वागत किया | 20- 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत पकिस्तान की टीमो की भिडंत रविवार को हुई | हर बार की तरह फिर भारत ने पकिस्तान को शिकस्त दी | इस लम्हे को हर भारतवासी ने जिया | शहर में राजवाडा पर मेच की जीत की ख़ुशी नजर आई |
युवा हाथो में तिरंगा लिए मस्ती में झूमते नजर आए | हर कोई अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ आया था वही कई लोग सपरिवार इस जीतका जश्न मनाने आए थे | ख़ुशी के इस लम्हे में कोई नाचा तो कोई झुमा | राजबाड़ा पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइया बांटी !
इस जश्न में शामिल होने के लिए इतनी तादाद में क्रिकेट प्रेमी आ गए थे की सडक पर जाम लग गया था | हालत ये हो गई की पुलिस ओर नगर सुरक्षा समिति के लोगो को ट्राफिक संभालना पडा |

