इंदौर [ NI 24 ] एम.आई.जी. पुलिस ने वारदात की नियत से घूमते हुए लूट और हत्या में फरार इनामी आरोपी को गेंग सहित गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बदमाशो के पास से हथियार और कार भी जब्त की है ! पुलिस के मुताबिक़ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा थे…इसी दौरान मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया !
कल देर रात एम्.आई.जी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की 5000 रुपये का इनामी आजीवन सजायाफ्ता फरार बदमाश प्रफ्फुल उर्फ़ आकाश अपने साथियो के साथ बिना नंबर की मारुती 800 कार से शहर में वारदात करने की नियत से घूम रहा है, यह गैंग चोरी और नकबजनी की घटनाए करता है… पुलिस ने प्रफ्फुल और उसके तीन साथियो पवन उर्फ़ भूरा, महेंद्र सिंह और कमल सिंह नायक को गिरफ्तार किया है, साथ ही आरोपियों के पास से एक मारुती कर के आलावा 1 बाइक, 1 लेपटोप, 2 .5 तौला सोना और चांदी और 1 पिस्टल मय 2 राउंड कारतूस, 1 कट्टा मय 3 राउंड कारतूस और 1 चाक़ू जब्त किया है ! फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ! पुलिस को और भी बड़ी वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है ! वही आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है !

