इंदौर [ NI 24 ] इंदौर में बीती रात देश भक्ति से ओत प्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बास्केट बाल काम्प्लेक्स भी हुआ ! यहा टी वी सीरियल दिया बाती के कलाकारों ने भी शिरकत की और देश भक्ति के तराने सुनाए ! कार्यक्रम में शहीदों के परिवार वालो का सम्मान भी किया गया !
शहर में आयोजित कोई भी भव्य कार्यक्रम फ़िल्मी दुनिया के कलाकारों के बिना अधूरा ही रहता है ! स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में बास्केट बाल काम्प्लेक्स में संस्था युवा तरंग द्वारा माँ तुझे सलाम नाम से देश भक्ति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ! कार्यक्रम में सबसे आकर्षक किरदार रहे टी वी सीरियल दिया बाती के कलाकार सूरज और संध्या रहे ! दोनों कलाकारों ने अपनी मौजूदगी का बखूबी एहसास करवाया ! सूरज और संध्या ने गायक कलाकारों के साथ न केवल देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुती दी बल्कि वहा मौजूद दर्शको में नया जोश भर दिया !
कार्यक्रम के आयोजको ने बताया की शहर में जगह जगह कार्यक्रम होते है लेकिन देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वालो के परिवार वालो का कोई ध्यान नहीं रखता है ! कार्यक्रम में शहीदों के परिवार वालो का भी सम्मान किया गया ! यहा भी देश प्रेम का अलख देर रात तक जलता रहा !

