” रक्तदान राष्ट्र के नाम ” युवाओं ने निभाया दायित्व

इंदौर [ NI 24 ] ” रक्त दान महा दान ” का नारा जिसका ताजा उदाहरण स्वाधीनता दिवस पर इंदौर में देखने को मिला ! स्वाधीनता दिवस की 65 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में गो इंडिया फाउंडेशन द्वारा 15 अगस्त को देश भर में रक्त दान  शिविर ” रक्तदान राष्ट्र के नाम ”  का आयोजन किया गया ! इंदौर में यह शिविर एम वाय हास्पिटल में डाक्टर फकरुद्दीन की अध्यक्षता में किया गया ! आयोजन में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्याओं में युवाओं ने भाग लिया और रक्त दान किया ! रक्तदान में आये युवाओं का स्वागत संयोजक समिति द्वरा कुमकुम और हार पहनाकर किया गया ! फाउंडेशन के समन्वयक रवि गुप्ता ने बताया , ” हमें यह देखकर ख़ुशी हुई है की आज युवाओं को सामाजिक दायित्वों का पूरा ज्ञान है ! आज उन्होंने रक्तदान करके सिद्ध कर दिया है की युवा सामाजिक दायित्वों को निभाने में किसी से पीछे नहीं है ! आयोजन से हम उत्साहित है और विशवास है कि समाज के हित के लिए आवश्यकता पड़ने पर इंदौर के युवा पीछे नहीं हटेंगे ! शिविर आयोजन से पहले 12 व 14 अगस्त को केंडल मार्च व मानव श्रंखला के द्वारा इंदौर के रहवासियों के बीच रक्तदान के सम्बन्ध में जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया था !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट