इंदौर [ NI 24 ] महू -रतलाम पैसंजर ट्रेन साल के आखिरी दिन काफी लेट हुई हालत ये हुई की ट्रेन से जो यात्री पुराने साल में रतलाम से रवाना हुए वह नए साल में इंदौर पहुंचे । यात्रियों के मुताबिक़ ट्रेन में 16 बार चेन पुलिंग हुई । इतना ही नहीं ट्रेन में बैठे कुछ युवाओं के नए साल के जश्न के जोश ने यात्रियों में खौफ भी पैदा कर दिया ।
यह ट्रेन शाम 6 बजे रतलाम से रवाना हुई लेकिन रास्ते में कई बार रुकती रुकती इंदौर पहुंची । जिस कारण ट्रेन दस बजे इंदौर आने की बजाय रात बारह बजे के बाद इंदौर आ पाई । कई घंटे लेट इंदौर पहुंची ट्रेन में सेकड़ो यात्री सवार थे यात्रीयो ने बताया कि लगभग 16 से अधिक बार लोगों ने चेन खिंची और जंगल में कई बार रुकने से गाडी काफी लेट हुई यात्रीयो ने बताया कि ट्रेन 6.15 पर रवाना हुई लेकिन कई बार चेन पुलिंग होने से वे काफी परेशान हुए इतना ही नहीं ट्रेन में कुछ युवको ने इसी दौरान काफी हंगामा भी किया ।
यात्रियों के मुताबिक़ कोई भी पुलिस का जवान ट्रेन मे मौजूद नही था । रात 12 बजे के बात इंदौर पहुची ट्रेन तब जाकर यात्रियों को रहत मिली ।

